फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री डी आर्ट पेंटिंग देखने को रहे उत्सुक

Sat, 11 Feb 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन करते लोग । - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में छात्राओं की कलाकारी ने दर्शकों का मन मोहा लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कॉलेज के दृश्यकला विभाग की ओर से आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में छात्राओं ने पारंपरिक पेंटिंग के अलावा रिलीफ पेंटिंग, टाइल्स पेंटिंग, म्यूरल पेंटिंग, लोक कला, मॉडर्न आर्ट, कोलाज पेंटिंग के अलावा थ्री डी पेंटिंग प्रदर्शित की गई। पेंटिंग का अवलोकन करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि प्रो. उषा सिंह ने छात्राओं की कृति की सराहना की और कहा कि कला, सृजनात्मकता एवं सौंदर्य की अभिव्यक्ति है। जो भी छात्र अपनी मौलिक रुचि के अनुसार विषय का चयन कर आगे बढ़ता है तो वह निश्चित ही सफलता हासिल करता है।
विज्ञापन


इस दौरान प्रो. विनोद सोलंकी ने कहा कि कला में ईश्वरीय अनुभूति है, भगवत है, प्रेम है, यह संदेश का माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. भारत भूषण, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रो. अनंत मिश्र, डॉ. कुमुद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सौम्या, बबीता, मांडवी, अनुशा, माया, माधुरी, खुशबू, निहारिका ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अपर्णा मिश्रा के अलावा प्रबंध समिति अध्यक्ष पुष्पदंत जैन आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. प्रीति त्रिपाठी, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रामरक्षा पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें