फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे तक गुल रही बिजली, हाहाकार मचा

Mon, 18 Jan 2016 10:40 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजघाट थाने के पास रविवार देर रात ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा सड़क पर गिर पड़ा। इससे 36 से ज्यादा मोहल्ले अंधेरे में डूब गए। आपूर्ति बहाल करने में बिजली महकमे को सात घंटे लग गए।
विज्ञापन


नॉर्मल बिजली घर के अंतर्गत राजघाट थाने के पास रविवार देर रात दो बजे ट्रक ने एक बिजली के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे वह टूटकर गिर गया और तार सड़क से छूने लगे। चालक ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद राजघाट पुलिस मौके पर पहुंचकर नॉर्मल बिजली घर पर फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इससे तकरीबन 36 मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। सुबह साढ़े नौ बजे कर्मचारियों ने तार जोड़कर खंभे को ठीक किया, तक जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान सुबह ड्यूटी जाने वाले और स्कूल जाने वाले बच्चों को बड़ी ही कठिनाई का सामना करना पड़ा।

स्ट्रीट लाइट से टकराया ट्रक
गोरखपुर। फलमंडी के सामने ही रविवार रात ट्रक ने डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे वह आधा झुक गया। पोल टूटने से रुस्तमपुर से टीपीनगर तक फोरलेन पर अंधेरा झा गया। सोमवार देर शाम क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर बिजली के तार को दूसरे खंभे से जोड़ा गया।
विज्ञापन


सुबह दस से शाम सात बजे तक होगी कटौती
राप्तीनगर बिजली घर पर कंट्रोल रूम के पार्ट बदलने के चलते सुबह दस से शाम सात बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। यह जानकारी जेई प्रदीप दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली कटौती होने से राप्तीनगर, कृष्णा नगर, रेल विहार, रामजानकी नगर, करीम नगर आदि मोहल्ले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें