फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने कपड़े नहीं धुले तो पति ने दी जान

Fri, 26 Apr 2019 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। पिपराइच के चिऊटहा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी से झगड़ा होने के बाद नाराज श्रवण कुमार गुप्ता (30) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने श्रवण को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रामलाल गुप्ता का बेटा श्रवण मूंगफली का ठेला लगाता था। पिछले कुछ दिनों से पत्नी रीमा और पिता रामलाल से उसका विवाद बढ़ गया था। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे श्रवण ने रीमा से कपड़े धुलने के लिए कहा। रीमा ने मना कर दिया। इसी बात पर दोनों में फिर से झगड़ा हुआ और उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली।

कुछ देर तक श्रवण जब बाहर नहीं निकला तो पत्नी ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। शोर मचाया और लोगों की मदद से दरवाजा खोला। सामने श्रवण लटक रहे थे। श्रवण के दो बेटे हैं। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। करीब 20 वर्ष पहले उसकी मां ने भी जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें