फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, सुनेंगे फरियादियों की समस्याएं

Fri, 01 Mar 2019 12:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की शाम गोरखपुर आएंगे। वह शाम 7.50 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद सुबह मंदिर में ही फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद पीपीगंज के चौकमाफी स्थित महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह भी मौजूद रहेंगे। वे कृषि विज्ञान केंद्र के साथ ही दो दिवसीय पूर्वांचल किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर 2016 में इस केंद्र की आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन


कृषि प्रदर्शनी में कृषि यंत्र, उन्नत बीज, खाद, मधुमक्खी पालन आदि के 100 स्टॉल लगाए जाएंगे जहां किसानों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। वहां से मुख्यमंत्री गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे और फिर बिहार के मोतीहारी निकल जाएंगे। शाम को वहां से लौटकर गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे और वहीं से लखनऊ निकल जाएंगे। चार मार्च को मुख्यमंत्री के फिर गोरखपुर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें