फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत का मंत्र ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’

Fri, 01 Mar 2019 12:59 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : self
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए क्षेत्र, जिला और महानगर इकाई के भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बूथ को मजबूत करके जीत हासिल की जा सकती है। मोदी का मुखौटा लगाए कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। कई बार मोदी-मोदी के नारे भी लगे।
विज्ञापन

बैंक रोड स्थित परिणय स्थल पर एलईडी स्क्रीन और प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। करीब 1500 बूथ स्तरीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी जुटे और बूथ जीतकर केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनवाने का संकल्प दोहराया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, विपिन सिंह ने भी बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि प्रधानमंत्री ने बूथ के हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी है।

अब हर कार्यकर्ता बूथ के 10-10 परिवार से संपर्क साधे और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाकर सहयोग मांगें। निश्चित सकारात्मक नतीजा सामने आएगा। प्रधानमंत्री ने हर तबके के लोगों को पार्टी से जोड़ने की बात भी कही है। बूथ के प्रतिष्ठित व्यक्ति को जोड़ने के साथ ही नमो एप डाउनलोड कराना है। इस अभियान में सफलता मिली तो 2014 के लोकसभा चुनाव से बड़ी जीत मिलेगी। इस मौके पर देवेश श्रीवास्तव, बृजेशराम त्रिपाठी, बृजेशमणि मिश्र, पियूष मिश्र, चिंतामणि पांडेय, ठाकुर राहुल सिंह, सुमित मौर्य, अभिनव भार्गव, शशांक द्विवेदी, पन्ने लाल पासवान, अनुज साहनी, समीर श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, निलेश पांडेय और अमित शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें