फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कुलपति का निधन, सीएम ने शोक जताया

Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पूर्व कुलपति डॉ. भोलेंद्र सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. भोलेंद्र के निधन पर शोक जताते हुए इसे शिक्षा जगत की अपूर्णनीय क्षति बताया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. भालेंद्र सिंह एक अच्छे प्रशासक थे और गोरक्षपीठ से छह दशक से जुड़े थे। वह महराजगंज से पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह के पिता थे।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. वीके सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। वित्त अधिकारी वीरेंद्र चौबे, कुलसचिव सतीश चंद्र शर्मा, प्रो रविशंकर सिंह, प्रो जितेंद्र मिश्र, प्रो अजय शुक्ला आदि उपस्थित थे। एमपीपीजी कॉलेज जंगल धूषण में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट मौन रखकर डॉ. भोलेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। गोरखपुर विश्वविद्यालय कार्य समिति के सदस्य प्रमथनाथ मिश्र ने कहा कि डॉ भोलेंद्र सिंह शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें