जीवन भर कमजोरों के लिए लड़ते रहे डॉ. लोहिया: प्रहलाद
सपा कार्यकर्ताओं ने ने समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सपा के जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। वह हर प्रकार की असमानता और अन्याय के विरोधी थे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोहिया के विचारों पर चलते हुए शोषण विहीन सामाजिक व्यवस्था के लिए संघर्षरत है। इस दौरान सपा के महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, सांसद प्रवीण कुमार निषाद, डॉ. मोहसिन खान आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अवधेश यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, मिर्जा कदीर बेग, रामनाथ यादव, पंकज शाही, श्याम देव निषाद, दयानंद विद्रोही, सिंहासन यादव, संजय पहलवान, नगीना साहनी, मैना भाई, रामहर्ष यादव, मनमोहन यादव, जयप्रकाश यादव, पप्पू चौधरी, सुमन पासवान, बिंदा देवी, सतेंद्र गुप्ता, मुन्नीलाल यादव, शक्ति सिंह, गिरीश यादव, खरभान यादव, जयप्रकाश यादव, पन्नेलाल पहलवान, राजेश यादव, देवेंद्र भूषण निषाद, बिन्दा देवी, नमिता सिंह, श्याममिलन यादव आदि मौजूद रहे।