फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच क्विंटल प्लास्टिक और थर्मोकोल के सामान जब्त, 25 हजार जुर्माना

Mon, 20 Aug 2018 01:10 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पॉलिथीन की बिक्री पर प्रतिबंध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोरखपुर। पॉलिथीन के साथ ही प्लास्टिक और थर्मोकोल के कप, प्लेट और गिलास रखने वालों के खिलाफ रविवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। इस दौरान पांच क्विंटल से ज्यादा पॉलिथीन, प्लास्टिक और थर्मोकोल के कप, प्लेट और गिलास जब्त किए गए। 25 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। दुकानदानों ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ स्थिति स्पष्ट नहीं होने की बात करते हुए बहस भी की। नगर निगम की टीम ने कमिश्नर आवास से कमिश्नर कार्यालय तक अवैध होर्डिंग भी हटाए।
विज्ञापन


प्लास्टिक, थर्मोकोल के कप, प्लेट और गिलास पर 15 अगस्त से प्रतिबंध लगने के तीन दिन बाद रविवार को नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में निजामपुर, इलाहीबाग, अलीनगर, विजय चौक आदि इलाके में अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि फिर से प्रतिबंधित सामान मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, दीपक श्रीवास्तव, अनिल सिंह समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें