उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान में डब्लूएचओ, पाथ और यूनीसेफ सकारात्मक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों से फ ीडबैक उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पीसीपीएनडीटी, पोषण पुनर्वास केंद्र, इमरजेंसी ट्रांसपोर्ट सर्वे, असफ ल नसबंदी क्षतिपूर्ति योजना आदि की समीक्षा भी की। बैठक में सीएमओ, डिप्टी सीएमओ तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी, शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बढ़ेगी जिला अस्पताल की सुविधा
डीएम ने मरीजों की कठिनाइयों को देखते हुए जिला अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके अंतर्गत अस्पताल के वार्डों में एसी लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट लगाया जाएगा।