फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13.61 लाख की स्टांप चोरी पकड़ी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडल में स्टांप चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। नवंबर माह में 13.61 लाख की स्टांप चोरी पकड़ी गई। यह चोरी अफसरों के सत्यापन में पकड़ में आयी है। इससे पूर्व अक्टूबर में करीब 15 लाख रुपये की स्टांप चोरी पकड़ी गई थी। नवंबर में 13 लाख 61 हजार से अधिक के स्टांप कम लगाने की चोरी पकड़ी गई। सर्वाधिक चोरी संतकबीरनगर में 7.17 लाख, बस्ती में 3.61 लाख और सिद्धार्थनगर में सबसे कम 2.17 लाख राजस्व की चोरी पकड़ी गई। डीआईजी स्टांप सूर्यपाल सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक कराए गए बैनामों के विलेखों का सत्यापन कराने का प्रयास किया जाता है। नवंबर में तीनों जनपदों में कुल 340 कराए गए बैनामों का स्थलीय भौतिक सत्यापन कराया गया। इनमें 111 बैनामों के सत्यापन में स्टांप की कमी पाई गई। इन सभी बैनामेदारों के खिलाफ एडीएम न्यायालयों में स्टांप वाद दायर करा दिया गया है। नियमानुसार हर माह डीएम को पांच और एडीएम और एआईजी स्टांप को 25-25 बैनामों का स्थलीय सत्यापन करने का प्रावधान है। यह सत्यापन तीन एआईजी स्टांप और 13 उप-निबंधकों ने किया।
विज्ञापन


कमाई में मंडल तीसरे स्थान पर
नवंबर में मंडल राजस्व कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर रहा। पहला और दूसरा स्थान आजमगढ़ और फैजाबाद मंडल का रहा। नवंबर में 19.65 करोड़ की आमदनी हुई, इनमें बस्ती ने सबसे अधिक 7.61 करोड़, सिद्धार्थनगर ने 6.75 करोड़ और संतकबीरनगर ने 5.28 करोड़ राजस्व जुटाए। वार्षिक लक्ष्य 2.52 अरब के सापेक्ष नवंबर तक 1.52 अरब की प्राप्ति हो चुकी है। डीआईजी स्टांप ने बताया कि आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें