बस्ती। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बहादुरपुर में तैनात शिक्षिक शांती गुप्ता की सेवा समाप्त करने के लिए सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने डीएम को पत्र लिखा है। इससे पहले सेवा समाप्ति की पत्रावली को डीएम ने टिप्पणी के साथ एक और अवसर देने की बात कहते हुए वापस कर दिया था। इस पर एडी बेसिक ने डीएम को लिखा कि अगर उच्चाधिकारियों के निर्णय को इस तरह नजरअंदाज किया जाता रहा तो इससे गलत संदेश जाएगा और शिक्षकों में अनुशासनहीनता बढ़ेगी। एडी बेसिक ने अब दोबारा डीएम को सेवा समाप्ति करने के लिए लिखा है।14 सितंबर 2017 को एडी बेसिक डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बहादुरपुर ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान शिक्षक शांती गुप्ता अनुशासनहीनता और दायित्वों के प्रति लापरवाह मिलीं। एडी बेसिक के निर्देश पर बीएसए की ओर से डीएम को शिक्षक की सेवा समाप्ति करने वाली पत्रावली डीएम को भेजी गई थी।