मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को शहर में होंगे। वह महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा करेंगे। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री गोरखपुर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर बाद जनसभा करेंगे। साथ ही मेयर प्रत्याशी सीताराम जायसवाल, 37 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी, आठ नगर पंचायत अध्यक्ष और 101 वार्ड के सदस्यों के लिए वोट देने की अपील करेंगे। भाजपा ने मुख्यमंत्री का जो कार्यक्रम जारी किया है, उसमें मुताबिक सोमवार को मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रुकेंगे। 21 नवंबर को गोरखपुर से ही वह जौनपुर, बलिया और मऊ जाकर जनसभा करेंगे।
22 नवंबर को सुबह पुराना गोरखपुर वार्ड में वोट डालेंगे, फिर इलाहाबाद और वाराणसी जाएंगे। दोनों जिलों में उनकी छह जनसभाएं होनी हैं। रात वाराणसी में रुकेंगे। 23 नवंबर को फर्रुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद, 24 नवंबर को झांसी, फतेहपुर, लखनऊ, 25 नवंबर को बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, बरेली, 26 नवंबर को मुरादाबाद और सहारनपुर में चुनाव प्रचार करेंगे, जबकि 27 नवंबर को कुशीनगर और महराजगंज में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। उस दिन सीएम गोरखपुर भी आएंगे।