फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वर्ग में विज्ञान संकाय बना वॉलीबॉल चैंपियन

Tue, 07 Nov 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
वालीबॉल प्रतियोगिता की विजेता महिला टीम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सेंट एंड्रयूज कॉलेज में अंतर संकाय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर पुरुष वर्ग में विधि संकाय और महिला वर्ग में विज्ञान संकाय ने कब्जा जमाया है। सोमवार को पुरुष वर्ग की खिताबी भिड़ंत में विधि संकाय ने कला संकाय को 3-0 सेट से पराजित किया। वहीं महिला वर्ग में विज्ञान संकाय ने कला संकाय को 2-1 सेट से पराजित कर विजेता बनीं।
विज्ञापन

पहला मैच महिला वर्ग के बीच खेला गया। कला संकाय ने पहला सेट 25-15 अंक से जीत कर बढ़त बनाई। दूसरे सेट में विज्ञान संकाय ने वापसी करते हुए 25- 18 और 15- 4 अंक से तीसरे सेट को अपने नाम किया। टीम को जीत दिलाने में शिंपी शाह, दीपिका और श्रेया ने सबसे ज्यादा अंक बटोरे।

पुरुष वर्ग में विधि संकाय ने लगातार तीनों सेट (25- 10, 25 -16, 27- 25) में जीत दर्ज कर विधि संकाय को पराजित किया। टीम को जीत दिलाने में विधि संकाय की तरफ से रंजीत, ऋषभ और अनुज का अहम योगदान रहा। पुरुष वर्ग में बेस्ट स्पाइकर रंजीत चौहान तथा बेस्ट डिफेंसर ऋषभ तथा महिला वर्ग में बेस्ट डिफेंसर शिंपी शाह और कोमल को बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर यूनिवर्सिटी के क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. विजय चहल और प्राचार्य डॉ. जेके लाल ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान की। इस अवसर पर प्रो. एस दान, वीपी सिंह, डॉ. शेखर वर्मा, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. पीडी सुभाष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें