कार्मल स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
- फोटो : Amar Ujala
कार्मल स्कूल में सोमवार को प्राइमरी सेक्शन का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।
शुरुआत विशप थॉमस थुरुथिमट्टम, मैनेजर सिस्टर हेलन और प्रधानाचार्य सिस्टर रशमिता ने दीप जलाकर की। बच्चों ने ग्रुप बैंड की प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। प्रधानाचार्य सिस्टर रशमिता ने स्वागत भाषण दिया। कक्षा तीन की छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य, नृत्य नाटिका से कार्यक्रम में रंग भर दिए। एलकेजी के बच्चों ने कार्टून कैरेक्टर बनकर एक से बढ़कर एक ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। छात्राओं ने नृत्य और नाटक का समावेश आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसमें छुट्टियों के इंज्वाय करने के दृश्य दिखाए गए। छात्राओं ने नाटक के माध्यम से पिकनिक और बारिश के दृश्य भी दिखाए, जिसे देख अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। मिरर डांस, विच डांस को नए म्यूजिकल अंदाज में प्रस्तुत किया, जिसे खूब सराहा गया।
मुख्य अतिथि विशप थॉमस थुरुथिमट्टम ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए अनुशासन का पाठ सिखाया। प्रियंका दान धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में मैनेजर सिस्टर हेलन एसी मौजूद रहीं।