फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में सहजनवां इंस्पेक्टर हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। महिला की हत्या को दुर्घटना मानने और चोरी की घटना में मोबाइल बरामद होने पर भी कार्रवाई न करने पर सहजनवां के इंस्पेक्टर अरुण कुमार शुक्ला की थानेदारी छीन ली गई। एसएसपी ने उन्हें सहजनवां से हटाकर पीआरओ बना दिया है। उनकी जगह पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। अरुण पर इसके अलावा भी लापरवाही के कई आरोप थे।
विज्ञापन

सहजनवां में एक महिला की रेलवे ट्रैक पर लाश मिली थी। इसे पुलिस दुर्घटना बता रही थी लेकिन बाद में एसएसपी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हत्या का केस दर्ज कराया। बाद में पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात भी कबूल कर ली थी। इस घटना के बाद से ही एसएसपी इंस्पेक्टर से नाराज थे लेकिन इसी बीच मंगलवार की रात एक स्वर्णाभूषण की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की गई। मौके पर ग्रामीण गए तो चोर भाग गए लेकिन उनका मोबाइल गिर गया था। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर भी न तो इंस्पेक्टर मौके पर गए और न ही मोबाइल के आधार पर चोर को पकड़ने की पहल की। इससे नाराज एसएसपी ने मंगलवार की देर रात उनकी थानेदारी छीन ली। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि लापरवाही के कई मामले संज्ञान में आने पर इंस्पेक्टर को हटाया गया है। उनकी जगह जल्द ही नई तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें