फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 सालों में सबसे नीचे आया अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बुधवार सुबह से लेकर बृहस्पतिवार देर रात तक रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट आ गई। इस दौरान अधिकतम तापमान में कमी का पिछले सात सालों का रिकार्ड ध्वस्त हो गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 2010 में 24 अगस्त को तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दो-तीन दिन अभी ऐसे ही हल्की बारिश होते रहने की संभावना है।
विज्ञापन

जुलाई बारिश के लिहाज से सामान्य रहा। लेकिन अगस्त की शुरुआत से ही हो रही हल्की बारिश से एक तरफ मौसम खुशगवार हो गया है वहीं लोगों को उमस से भी राहत मिली है। बुधवार सुबह आठ बजे से बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक करीब 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसकी वजह से वातावरण में आर्द्रता 96 प्रतिशत तक पहुंच गई। उत्तर पूर्व की ओर से करीब 24 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि गोरखपुर के उत्तर की ओर हवा का कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे आने वाले दो तीन दिनों तक हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


वर्ष तारीख तापमान
2010 24 अगस्त 29.4
2011 16 अगस्त 30.0
2012 23 अगस्त 30.7
2013 27 अगस्त 30.6
2014 15 अगस्त 30.1
2015 1 अगस्त 30.7
2016 7 अगस्त 30.7
2017 3 अगस्त 29.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें