फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
अवैध निर्माण ढहाती जीडीए की टीम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
असुरन स्थित महिला पालिटेक्निक की जमीन पर पार्षद समेत 17 कब्जेदारों के निर्माण पर सदर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया। एसडीएम (सदर) राहुल पांडेय और तहसीलदार सदर सत्येंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने जमीन खाली कराकर कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया। अवैध कब्जा हटने से अब कॉलेज की छात्राएं, छात्रावास में शिफ्ट हो सकेंगी।
कॉलेज के पिछले हिस्से की जमीन पर पूर्व पार्षद (वर्तमान में मां पार्षद) चंद्रशेखर सिंह ने अवैध कब्जा कर अपना ऑफिस बना लिया था। करीब दो साल पहले ही उन्होंने वीआईपी ऑफिस के साथ ही एक कमरे का भी निर्माण करा लिया था। इसी तरह विनोद यादव, दिलीप शर्मा, रामचंदर जायसवाल, जावेद कुमार, श्याम पांडेय, अमरनाथ, गुड्डू शर्मा, ताहिर, गोल्डी, राजेश कुमार, सतीश चंद और शाहिद ने भी वहां की जमीन पर अवैध तरीके से होटल, रेस्त्रां, रिक्शा कंपनी, मुर्गे आदि की दुकानें खोल रखीं थीं। कब्जेदारों समेत वहां अराजक तत्वों की आवाजाही की वजह से आवंटन के बाद भी कॉलेज की छात्राएं छात्रावास में नहीं शिफ्ट हो पा रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान एसडीएम और तहसीलदार के अलावा कानूनगो, हल्का लेखपाल, शाहपुर इंस्पेक्टर, महिला थाना की एसओ समेत असुरन चौकी प्रभारी के साथ ही भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें