फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिवारीपुर पुलिस को एसएसपी का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
सीएम के जरिए आने वाली शिकायतों के निपटारे पर तिवारीपुर के इंस्पेक्टर रविंद्र पांडेय को एसएसपी ने पुष्प गुच्छ देकर पुरस्कृत किया। वहीं थाने की साफ सफाई और फाइलों का रख रखाव भी सही मिला।
शनिवार को एसएसपी थाने पहुंचे थे। यहां पर मुकदमों के निपटारों और शिकायतों की जांच की। यहां पर सीएम के यहां से आए एक महीने में 51 मामले में से एक भी पेंडिंग न होने पर एसएसपी ने उनकी सराहना की। उन्होंने पुलिस वालों के कार्य प्रणाली की मौजूद लोगों से भी फीडबैक लिया और फिर कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कहीं कोई कमी न मिलने पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर रविंद्र पांडेय की सराहना की और पुष्प गुच्छ देकर पुरस्कृत भी किया। इंस्पेक्टर रविंद्र को अभी कुछ दिन पहले सीजीएम कोर्ट ने प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया था। एसएसपी ने आम जन से बेहतर संबंध और कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
दरोगा ने लौटाया रुपयों से भरा पर्स
गोरखपुर। रेलवे चौकी इंचार्ज ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है। दो दिन पहले चौकी के पास नकदी से भरे बैग को आईडी के आधार पर लौटा दिया। चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह को पर्स मिला था, जिसमें से 65 सौ रुपये भी थे। उसमें मिले आईडी के आधार पर पता चला कि पर्स बिलन्दपुर के सुरेंद्र साहनी का है। सुरेंद्र को खोजकर दरोगा ने रुपये और पर्स लौटा दिया। आमतौर पर रुपयों को लेकर बदनाम पुलिस के इस चेहरे की सुरेंद्र ने खूब सराहना की। चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह ने अभी कुछ दिन पहले कबाड़ बिनने वाले बच्चों को चप्पल दिया था, जिस पर डीजीपी कार्यालय से सराहना की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें