फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाओं से पंद्रह किलोग्राम अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ(महराजगंज)। सोनौली सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया में नेपाल पुलिस ने तीन महिलाओं से पंद्रह किलोग्राम अफीम बरामद किया। इसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को भारत-नेपाल के सोनौली सीमा से सटे नेपाल की बेलहिया पुलिस ने नेपाल से भारत आ रहीं तीन नेपाली महिलाओं के पास से पंद्रह किलोग्राम अफीम बरामद किया। पकड़ी गई महिला कामना, शकुंतला व विसमाया निवासी नगर पालिका धोराई(दांग) नेपाल की रहने वाली है। तीनों महिलाएं अपने घुटने में बांध कर नेपाल से भारत के सोनौली में किसी व्यक्ति को देने के लिए अफीम ला रही थीं। मुखबिर की सूचना पर बेलहिया के इंसपेक्टर रबिन विष्ट ने सिपाहियों के साथ पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि नेपाल के बुटवल में एक व्यक्ति ने सोनौली पहुंचाने को कहा था। इसके बदले में उन लोगों को पांच-पांच हजार रुपये मिले थे। बरामद अफीम पांच-पांच सौ ग्राम के तीस पैकेट में थे। हर महिला 10-10 पैकेट अपने घुटने में बांधी थी। इंसपेक्टर रबिन बिष्ट ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत ढाई करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें