फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों एवं मंदिरों की नियमित चेकिंग होगी: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी आरपी सिंह ने मस्जिदों एवं मंदिरों की नियमित चेकिंग किए जाने पर जोर दिया। पुलिस अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों और शाखा प्रभारियों की मौजूदगी में एसपी ने बताया कि रमजान और आगामी ईद-उल-फितर पर्व को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्र की मस्जिदों एवं मंदिरों की नियमित चेकिंग सुनिश्चित करनी है। सुअर पालकों की सूची बनाकर उन्हें इस त्योहार को लेकर सचेत कर दें। उनकी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें।
विज्ञापन

एसपी ने लंबित विवेचना, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गैरजमानती वारंटों के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की हिदायत दी। इस कार्य क्षेत्र में लापरवाही बरतने वाले प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान सांप्रदायिक विवाद की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई, एनसीआर की मानीटरिंग, सोशल मीडिया, व्हाट्स ग्रुप आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।
इसके बाद सैनिक सम्मेलन में एसपी ने थानों से आए कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इस दौरान एएसपी सुरेंद्र तिवारी, सीओ एमपी सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर ओपी सिंह, सदर इंस्पेक्टर श्रीकांत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें