गोरखपुर यूनिवर्सिटी में काउंसिलिंग के लिए मौजूद छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में 2016-17 सत्र के लिए चल रही प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया में रविवार को 45 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें बीए में जनरल श्रेणी के 28 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया जबकि बीकॉम में आरक्षित वर्ग में 17 प्रवेश हुए।
बीए प्रवेश संयोजक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को प्रवेश परीक्षा में 199 या से अधिक अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। प्रवेश के लिए 28 अभ्यर्थी पहुंचे। इन्हें लेकर बीए में अब तक अनारक्षित वर्ग में 628 प्रवेश हो चुके हैं जबकि इस वर्ग में कुल 975 सीटें हैं। सामान्य वर्ग में भूगोल व गृह विज्ञान की सीटें शनिवार को ही भर गई थीं। बीए में प्रवेश की अगली प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी। बीकॉम प्रवेश संयोजक प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि बीकॉम में ओबीसी के सात और एससी के आठ अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया।
उन्होंने बताया कि रविवार को अनारक्षित वर्ग में भी दो प्रवेश हुए, जो मेरिट में थे लेकिन किन्हीं वजहों से पहुंच नहीं सके थे। इसे लेकर बीकॉम में अब तक अनारक्षित वर्ग में 150, ओबीसी वर्ग में 78, एससी वर्ग में 63 और एसटी वर्ग में दो प्रवेश लेकर कुल 293 प्रवेश हो चुके हैं। बीकॉम में कुल 400 सीटें हैं।
आज होने वाले प्रवेश
बीकॉम : चार दिन की काउंसिलिंग से छूटे हुए सभी अभ्यर्थी
बीएससी बायो : 246 या उससे अधिक अंक पाने वाले ओबीसी अभ्यर्थी, 198 या उससे अधिक अंक पाने वाले एससी अभ्यर्थी, 105 या उससे अधिक अंक पाने वाले एसटी अभ्यर्थी
बीएससी मैथ : 252 या उससे अधिक अंक पाने वाले अनारक्षित अभ्यर्थी, 243 या उससे अधिक अंक पाने वाले ओबीसी अभ्यर्थी, 183 या उससे अधिक अंक पाने वाले एससी अभ्यर्थी, 105 या उससे अधिक अंक पाने वाले एसटी अभ्यर्थी