फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च से मिलेगी 24 घंटे बिजली

Mon, 01 Feb 2016 10:04 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल में राजस्व वसूली की समीक्षा करने आए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक इं. एके सिंह ने कहा कि मार्च से शहरवासियों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए तेजी से काम हो रहा है।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में एके सिंह ने बताया कि शहर में 22 से 24 घंटे तथा देहात में 16 से 18 घंटे बिजली की आपूर्ति दी जाएगी। विभाग के स्टोर में सभी सामान मौजूद हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। कहा कि अब बिलिंग कंपनी द्वारा बिल निकाल लेने के बाद विभागीय अधिकारी क्रास चेकिंग करेंगे। लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि इससे उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो।

इसके साथ ही एक ही काउंटर पर उपभोक्ताओं के सभी काम निपटाए जाएं। जिससे बार-बार उपभोक्ता को बिजली घर दौड़ना न पड़े। एके सिंह ने बताया कि विजन 2016 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन स्टोर पर सामान नहीं है वहां जल्द से जल्द सभी सामान मंगा लेने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि
प्रबंध निदेशक इंजीनियर एके सिंह ने राजस्व वसूली में पिछड़ने पर सिद्धार्थनगर के अधिशासी अभियंता पर नाराजगी जताने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि दी। एके सिंह ने कहा कि राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें