फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

220 प्रतिभागी सीखेंगे डिजिटल इंडिया की बारीकियां 

Sat, 15 Oct 2016 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया - फोटो : BBC
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में 25 अक्टूबर को युवा मंत्रालय भारत सरकार की देखरेख में नेशनल ई गवर्ननेंस डिवीजन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में यूनिवर्सिटी के अलावा 19 कॉलेजों के 220 प्रतिभागियों को डिजिटल इंडिया की बारीकियां सिखाई जाएंगी। उद्घाटन कुलपति प्रो. अशोक कुमार करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि युवाओं को तकनीक से जोड़ने, डिजिटल भारत की तस्वीर दिखाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। प्रशिक्षित वालंटियर ब्रांड एंबेसडर का भी कार्य करेंगे। सभी प्रतिभागियों को भारत सरकार की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। कार्यशाला के दौरान ऑडियो, वीडियो के अलावा प्रतिभागियों के सामान्य ज्ञान के परीक्षण के लिए क्विज प्रतियोगिता होगी, जबकि पांच कॉलेजों के एनएसएस स्वयंसेवक डिजिटल इंडिया का नाटकीय मंचन करेेंगे, जिसे निर्णायक मंडल की ओर से परीक्षण कर पुरस्कृत भी किया जाएगा। इन कॉलेजों के प्रतिभागी शामिल होंगे गंगोत्री देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज, चंद्रकांति रमावती देवी आर्य गर्ल्स पीजी कॉलेज, इंदिरा गांधी गर्ल्स डिग्री कॉलेज रामपुर तारामंडल, सरस्वती विद्या मंदिर गर्ल्स पीजी कॉलेज आर्यनगर, सेंट जोसेफ  फॉर वूमेन सिविल लाइन, महाराणा प्रताप कॉलेज जंगल धूसड़, महाराणा प्रताप गर्ल्स डिग्री कॉलेज रमदत्तपुर, केवला सुंदर महाविद्यालय सहजनवां, दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, सहजनवां, राधिका महाविद्यालय करवल मझगांवा, मारवाड़ बिजनेस स्कूल नसीराबाद, नाथ चंद्रावत महाविद्यालय जगदीशपुर, सेंट एंड्रयूज कॉलेज, बापू पीजी कॉलेज, डीवीएनपीजी कॉलेज, भवानी प्रसाद पांडेय महाविद्यालय करीमनगर चरगांवा, जेबी महाजन डिग्री कॉलेज चौरीचौरा, वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैंपियरगंज, प्यारी देवी रजित महाविद्यालय तिलौरा सहजनवां, सर्वोदय किसान पीजी कॉलेज कौड़ीराम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें