फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था, पकड़ा गया

विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में दूसरे के स्थान परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ने का मामला सामने आया है। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के सहिजनवा स्थित स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को दूसरी पाली में आलिम, कामिल, फाजिल की परीक्षा चल रही थी। केंद्र व्यवस्थापक ने चेकिंग में पाया कि वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। केंद्र व्यवस्था अंजनी पांडेय ने मोहाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ मोहाना आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत इम्तियाज निवासी नेतवर कोतवाली लोटन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। गुरुवार को उसे गिरफ्तार करके पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया युवक जिस मदरसे का केंद्र विद्यालय में आया था वह उस मदरसे में पढ़ाई कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें