फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में वापसी कर रहे खिलाड़ी : चेतन चौहान

Tue, 29 Jan 2019 01:14 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
खेलते हुए खिलाड़ी।
विज्ञापन
गोरखपुर। खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मदद से सूबे में खेल के लिए अच्छा माहौल बन रहा है। इसी का नतीजा है कि पूर्ववर्ती सरकारों की बेरुखी की वजह से जो खिलाड़ी प्रदेश को छोड़कर दूसरे राज्यों से खेलने चले जाते थे, अब वो लौट रहे हैं। स्पोर्ट्स कॉलेज में लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में पहुंचे मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार इस एस्ट्रोटर्फ के निर्माण से यहां के खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में दमदारी पेश करने में मदद मिलेगी। 1976 के ओलंपिक में पहली दफा एस्ट्रोटर्फ का इस्तेमाल हुआ था। एस्ट्रोटर्फ के निर्माण से यहां के खिलाड़ियों की आगे बढ़ने और पदक हासिल करने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन


खेल निदेशक आरपी सिंह ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेज में तैयार कुश्ती हाल देश का सातवां और प्रदेश का पहला है। इसके निर्माण से कुश्ती में पूर्वांचल का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। इस दौरान विधायक बिपिन सिंह, फतेेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, संगीता यादव, भाजपा अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, रत्नेश पांडेय, यूपी हॉकी संघ के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, यूपी कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, अरुणेश शाही, प्रधानाचार्य एके पांडेय आदि मौजूद रहे।

क्या नाम है... पहलवान हो, शाबाश
लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ कुश्ती हॉल के लोकार्पण के लिए मंच से जैसे ही कुश्ती हाल के लिए बढ़ेे। तभी उनकी निगाह दर्शक दीर्घा में बैठी बालिका खिलाड़ियों पर पड़ी। वो उनके पास गए और बात की। पांच मिनट के बातचीत के दौरान सीएम ने अनामिका साहनी, प्रतिमा यादव, प्रिया यादव, वैष्णवी, गूंजा, नेहा, भावना से नाम और खेल के बारे में जानकारी ली। फिर शाबाशी देते हुए डटकर खेलने की सलाह दी। इस दौरान कुश्ती हॉल और एस्ट्रोटर्फ मैदान पर मैत्रीपूर्ण मैच का भी लुत्फ उठाया। इसके पूर्व स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों ने रिदमिक एरोबिक प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें