फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन को जगुआर हादसे की जांच

Tue, 29 Jan 2019 01:14 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कुशीनगर के हेतिमपुर के पास सोमवार की दोपहर फाइटर प्लेन जगुआर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच गोरखपुर एयरफोर्स के ऑफिसर करेंगे। इस आशय की जानकारी विंग कमांडर और पीआरओ अरविंद सिन्हा ने दी है। गोरखपुर एयरबेस से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही फाइटर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विंग कमांडर रोहित कटोच ने पैराशूट के सहारे कूदकर अपनी जान बचाई। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। हादसे में किसी और के हताहत होने की सूचना नहीं है। घायल विंग कमांडर को गोरखपुर के एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहत-बचाव कार्य को भेजा हेलीकॉप्टर

हादसे की सूचना मिलते ही गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन पर हलचल तेज हो गई। राहत और बचाव कार्य के लिए तत्काल हेलीकॉप्टर कुशीनगर भेजा गया। एयरफोर्स और एयरपोर्ट के अफसर पल-पल की खबर लेते रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें