फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की टीम को दोहरा खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की टीम को दोहरा खिताब
विज्ञापन

राष्ट्रीय दृष्टिबाधित एवं मूकबधिर जूडो प्रतियोगिता का दूसरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर क्लब में चल रही सातवीं राष्ट्रीय दृष्टिबाधित एवं मूकबधिर जूडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन सब जूनियर वर्ग की मूकबधिर स्पर्धा में यूपी की टीम चैंपियन बनी है।
वहीं दृष्टिबाधित में हरियाणा की टीम ने दोहरा खिताब हासिल किया है। जबकि उत्तर प्रदेश की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सचिव चिकित्सा शिक्षा मुकेश मेश्राम व जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


---
बालक वर्ग के विजेता
दृष्टिबाधित जूनियर में 45 किग्रा में गोवा के राहुल को गोल्ड, दिल्ली के घनश्याम को सिल्वर, 50 किग्रा में पश्चिम बंगाल के अभिजीत गोराई को गोल्ड, दिल्ली ए के मो. शहाबुद्दीन को सिल्वर, 55 किग्रा में दिल्ली ए के रजत भीदूरी को गोल्ड, उत्तर प्रदेश के अनुपम को सिल्वर मेडल मिला। 60 किग्रा में पश्चिम बंगाल के भुधादेर जना को गोल्ड, दिल्ली के अमन को रजत, 66 किग्रा में पंजाब के मोहित को गोल्ड, मध्य प्रदेश के अर्पित कछी को सिल्वर, 66 किग्रा प्लस में पश्चिम बंगाल के मोंटू भूरि को गोल्ड, दिल्ली ए के आयुष तिवारी को सिल्वर मेडल मिला।
विज्ञापन


---
बालिका वर्ग के विजेता
बालिकाओं के 40 किग्रा भारवर्ग में मध्य प्रदेश की एकता सपकाडे को गोल्ड, यहीं की सुदामा को सिल्वर, 44 किग्रा में तमिलनाडु की सुभाषिनी को गोल्ड, महाराष्ट्र की सोनाली को सिल्वर, 48 किग्रा में हरियाणा की कोकिला को गोल्ड, मध्य प्रदेश की सरिता को सिल्वर मेडल मिला। 52 किग्रा में उत्तर प्रदेश की अनीता गौतम को गोल्ड, मध्य प्रदेश की रानू प्रधान को सिल्वर, 57 किग्रा में उत्तर प्रदेश की कोमल जायसवाल को गोल्ड, जम्मू कश्मीर की तानिया मेहरा को सिल्वर, 57 किग्रा प्लस में महाराष्ट्र की रेणुका को गोल्ड, आंध्र प्रदेश की पल्लवी को सिल्वर मेडल मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें