फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब केंद्र व्यवस्थापकों की भी होगी मॉनिटरिंग

Mon, 21 Jan 2019 12:15 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
up board 2019
विज्ञापन
गोरखपुर। दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को और पारदर्शी बनाए जाने के लिए यूपी बोर्ड ने स्वकेंद्र पर अब एक बाहरी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात करने का फैसला लिया है। ये व्यवस्थापक केंद्राध्यक्ष के कामों की निगरानी के साथ-साथ उनके द्वारा हस्ताक्षर किए जाने वाले अहम दस्तावेज पर भी अपने हस्ताक्षर करेंगे। इसके साथ ही कम से कम 50 प्रतिशत स्टाफ बाहरी रखे जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले सत्र में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बालिकाओं के लिए बनी स्वकेंद्र प्रणाली के अंतर्गत नकल की शिकायत मिली थी। खासकर इसमें केंद्राध्यक्षों की भूमिका को कटघरे में खड़ा किया गया था। इससे सबक लेते हुए बोर्ड ने नई नियमावली जारी कर दी है। विशेषज्ञों की मानें तो इससे स्वकेंद्रों पर नकल रोकने में काफी मदद मिलेगी।

200 से अधिक हैं स्वकेंद्र

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले में 211 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 1,51,689 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 81795 और इंटर के 69894 अभ्यर्थी है। 211 केंद्रों में से 200 से अधिक केंद्र बालिकाओं के लिए स्वकेंद्र बनाए गए हैं।

24 घंटे ऑन रखना होगा मोबाइल

बोर्ड ने ये भी साफ किया है केंद्राध्यक्षों को परीक्षा के दौरान 24 घंटे अपना मोबाइल चालू रखना होगा। बोर्ड को दिए गए मोबाइल नंबर में अगर कोई समस्या है तो केंद्राध्यक्ष उसे डीआईओएस कार्यालय से ठीक करा लें। अगर आदेश की किसी प्रकार अवहेलना होती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें