गोरखपुर। बसपा के पूर्व विधायक सदल प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 63वें जन्मदिन पर जिला महिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटा। इस अवसर पर सपा एवं बसपा के कार्यकर्ताओं ने 63 पाउंड का केक भी काटा।
मुख्य अतिथि सदर सांसद प्रवीण निषाद एवं बसपा के गोरखपुर-बस्ती मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज सुधीर कुमार भारती रहे। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम राही, सपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव सहित दोनों पार्टियों के महानगर अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डिंपल यादव का भी जन्मदिन मनाया
अंबेडकर चौक पर सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रजनीश यादव एवं चारों यूथ संगठनों के जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मायावती के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया। डॉ. मोहसिन, शब्बीर कुरेशी, हाजी शकील अंसारी, चर्चील अधिकारी, गवीश दुबे आदि मौजूद रहे।