फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटेस्ट हुआ, ग्रैंड फिनाले बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लोगो
टीवी सीरियल बालिका बहू की विभा आनंद

ताकि उन दिनों में भी न रुके ‘सपनों की उड़ान’
व्हिस्पर च्वाइस-अमर उजाला की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन, फाइनल डीवीएनपीजी कॉलेज में 24 को
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मासिक धर्म के मुश्किल दिन किशोरियों को अब और न परेशान कर पाएं, इसी उद्देश्य से व्हिस्पर च्वाइस और अमर उजाला ने रोचक प्रतियोगिता के रूप में साझा मुहिम छेड़ी है-‘सपनों की उड़ान’। इसके तहत पहले दिन सोमवार को पांच स्कूल-कॉलेजों में निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता छात्राओं को विनर कार्ड के साथ 24 नवंबर को दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज हॉल में होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपनी मां के साथ आने का न्योता दिया गया।
मासिक धर्म के दौरान होने वाली दिक्कतों के चलते छात्राएं वर्ष में औसतन 60 दिन स्कूल छोड़ने को विवश होती हैं। इससे निजात दिलाने को ‘सपनों की उड़ान’ के पहले चरण में सोमवार को मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज जामिया नगर, रामदेई देवी कन्या इंटर कॉलेज दीवान बाजार, एडी कन्या इंटर कॉलेज बैंक रोड, भगवती प्रसाद कन्या महाविद्यालय तरंग एवं एमपीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज बक्शीपुर की छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी उपयोगी जानकारियां दी गईं। उन्हें स्वास्थ्य और निजी साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन


ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कोई भी किशोरवय छात्रा 9266445445 पर मिस कॉल देकर रजिस्ट्रेशन करा सकती है। साथ ही 9711260773 पर अपना और अपने शहर का नाम व्हाट्स एप कर सकती हैं।
विज्ञापन


अभिनेत्री विभा आनंद से मिलने का मौका
‘सपनों की उड़ान’ के ग्रैंड फिनाले में छात्राओं और उनकी मां को टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ फेम अभिनेत्री विभा आनंद से मिलने का मौका मिलेगा। वह फिनाले में विभा आनंद से सीधा संवाद भी कर सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें