फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री में गोरखपुर विश्वविद्यालय की फूलन को सिल्वर

Thu, 04 Oct 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
cross country race
विज्ञापन
मधुपुर। कर्नाटक के गुलबर्ग विश्वविद्यालय में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय क्रॉस कंट्री रेस की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोरखपुर विश्वविद्यालय फूलन पाल ने 10 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस में सिल्वर मेडल हासिल कर पूरे देश में पूर्वांचल का नाम रोशन किया है। वहीं गोरखपुर विश्वविद्यालय की महिला टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रांज मेडल जीता है। प्रतियोगिता में 186 विश्वविद्यालयों के लगभग 800 धावकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


पिछले वर्ष बेलगांव के विश्वेश्वरैय्या विश्वविद्यालय में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में गोरखपुर विश्वविद्यालय की महिला टीम ने गोल्ड और व्यक्तिगत स्पर्धा में डिंपल सिंह ने ब्रांज मेडल हासिल कर गोरखपुर का परचम बुलंद किया था। इस वर्ष भी टीम की सदस्य फूलन पाल, किरण चौहान, सपना पटेल, सुमन सिंह, नीतू यादव एवं हेमलता शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर सदस्य को सम्मानित करने का एलान किया है। इसमें फूलन पाल को 35 हजार तथा अन्य पांच सदस्यों को आठ हजार रुपये नकद और सम्मान पत्र से नवाजा जाएगा। टीम की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. वीके सिंह, क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. विनोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष उमा श्रीवास्तव, सचिव डॉ. विजय चहल, संयुक्त सचिव डॉ. राजबीर सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें