मिस्टर एंड मिस गोखपुर आइकॉन-2018 में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया।
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। इग्निशीया इवेंट एंड मैनेजमेंट की तरफ से शनिवार को गोलघर स्थित एक होटल में फैशन शो का आयोजन हुआ। इस दौरान मिस्टर एंड मिस गोखपुर आइकॉन-2018 में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया। इग्निशीया के सुमित ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम में मुंबई से आई ‘भागते रहो’ मूवी की स्टार कास्ट भी शामिल हुई। डायरेक्टर प्रफुल्ल तिवारी, अभिनेता गोपी भल्ला, अभिनेता अभय कबीर रायचंद, अभिनेत्री रिया दीपसी ने रैंप पर वाक किया और अपनी फिल्म का प्रमोशन किया।
मिस्टर एंड मिस गोखपुर आइकॉन -2018 के ऑडिशन के दौरान जज दक्ष तिवारी, अमीरा अतीक व नेहा वर्मा ने प्रतिभागियों को रैंप पर चलना और मॉडलिंग की अन्य बारीकियां सिखाईं। जज नेहा वर्मा ने बताया कि उनकी टीम की मंशा गोरखपुर में छिपे कलाकारों की प्रतिभा निखारना है। इस दौरान विनीत श्रीवास्तव, शिवम वर्मा, विवेक सहाय, अतुल शुक्ला, अभिलाष शर्मा आदि मौजूद रहे।