गोरखपुर। ड्रीम फैशन हाउस की तरफ से रविवार को फैशन शो ‘मिस्टर एंड मिस गोरखपुर’ का आयोजन गोलघर स्थित रॉयल रेजीडेंसी होटल में किया गया। इस दौरान चुने गए 30 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हाउस के डायरेक्टर मुकेश दूबे ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को निखारना और आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि मिस्टर गोरखपुर और मिस गोरखपुर के प्रथम तीन-तीन प्रतिभागियों को दिल्ली में होने वाले मोहित अरोड़ा के शो ‘मिस ब्यूटी एंड मिस्टर हैंडसम’ में सीधी इंट्री मिलेगी। इस दौरान अमन, रमन, बृज, साध्वी गुप्ता, अवंतिका गौड़ साक्षी जायसवाल, शेरखान आदि मौजूद रहे।