फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे की नजर में होगा मेडिकल कॉलेज परिसर

Tue, 26 Jun 2018 01:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
cctv shimla
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में किशोरी के साथ रेप के प्रयास के मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सोमवार को प्राचार्य ने एसआईसी और सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर प्राइवेट वार्ड से लेकर हड्डी विभाग तक गलियारे में तीन सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


तय हुआ कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा कर्मचारियों और डॉक्टरों को भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखने को कहा गया है। यही नहीं, मेडिकल परिसर परिसर जहां से भी खुला होगा, उसे बंद कराया जाएगा। प्राचार्य गणेश कुमार ने बताया कि मुख्य द्वार, ट्रामा सेंटर, प्राइवेट वार्ड के अलावा विभिन्न वार्डों के बाहर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसका कंट्रोल रूम एसआईसी ऑफिस में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें