फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना दिए बिना की घंटों कटौती

Mon, 25 Jun 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए बिजली की घंटों कटौती की गई, लेकिन पहले से इसकी सूचना नहीं दी गई। रविवार को सहारा इस्टेट के लगभग एक हजार लोग बिजली कटौती से परेशान हुए। लगातार कटौती से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम एक तरफ से 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन इससे उलट घंटों कटौती की जा रही है। लोकल फाल्ट, ट्रिपिंग, तार टूटना, ट्रांसफार्मर जलने जैसे मामले अक्सर सामने आ रहे हैं।

सहारा इस्टेट उपकेंद्र में शनिवार की सुबह हल्की आंधी और बारिश से तार जल गया था। शनिवार की दोपहर किसी तरह आपूर्ति बहाल की गई। रविवार सुबह से ही तार बदलने का काम शुरू कर दिया गया। बिजली निगम ने कटौती की कोई पूर्व सूचना नहीं नहीं दी। सुबह करीब छह से दोपहर तीन बजे तक बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल हो गया। पहले से जानकारी न होने पर लोग टंकियों में पानी भी नहीं भर पाए थे। सुबह कुछ लोगों ने हैंडपंप से तो कुछ ने पानी खरीद कर उसका इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें