महाशिवरात्रि पर शिवजी की बारात निकाली गई।
- फोटो : Amar Ujala
महाशिवरात्रि पर श्रीश्री सिद्ध पीठ शीतला माता मंदिर, हिंदी बाजार समिति की ओर से बुधवार को भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई। शाम को शिव विवाह का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
गाजे-बाजे और मनोहर झांकियों के बीच शिव बारात की शोभायात्रा शीतला माता मंदिर से निकलकर मदरसा चौराहा, लालडिग्गी, साहबगंज, चौरहिया गोला, बक्शीपुर, रेती चौक, घंटाघर होते हुए फिर शीतला माता मंदिर पहुंची, जहां शिव विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान भजन कीर्तन भी हुआ। देर रात आरती व भंडारे का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा निकालने से पहले भगवान शिव को 108 नारियल की भेंट भी चढ़ाई गई।
इस दौरान मेयर सीताराम जायसवाल भी मौजूद रहे। आयोजन में समिति के अध्यक्ष घनश्याम दास सराफ, महामंत्री पुरुषोत्तम दास उर्फ राजा बाबू, मीडिया प्रभारी अनुराग मझवार, मदन वर्मा, मोहन पटवा, मनोज वर्मा, शंभू वर्मा, सतीश चंद्र बरनवाल, रवि वर्मा, अच्छेलाल वर्मा, पुजारी, बब्लू चौरसिया आदि की सहभागिता रही।