फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने पितेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

Wed, 14 Feb 2018 10:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मंदिर में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दिन में करीब 11:30 बजे पीपीगंज के भररोहिया स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोले का जलाभिषेक किया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने गोरक्षनाथ विद्यापीठ विद्यालय का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


सीएम के आगमन की पूर्व सूचना लोगों को थी। इसके चलते भररोहिया में सीएम के स्वागत के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। सीएम के पहुंचते ही लोग उनकी एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े। भीड़ में आम लोगों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता भी सीएम की झलक पाने को आतुर दिखे। यहां पहुंचते ही सीएम सीधे मंदिर में दाखिल हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने शिव का जलाभिषेक किया।

सुरक्षा दरकिनार कर लोगों को दिया आशीर्वाद
मंदिर से जलाभिषेक करके सीएम योगी आदित्यनाथ बाहर निकले तो खुद के करीब पहुंचने की कोशिश करती महिलाओं और बच्चों को देखकर रुक गए। सुरक्षा दरकिनार कर वह भीड़ के बीच दाखिल हो गए। बच्चों को दुलारा और उनके साथ महिलाओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


कक्षाएं देखीं, प्रयोगशाला भी जांची
सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिर के बगल में स्थित गोरक्षनाथ विद्यापीठ विद्यालय पहुंचे। यहां प्रधानाचार्य मनीष दुबे ने बुके देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सभी कक्षाओं का निरीक्षण करने के बाद नवनिर्मित प्रयोगशालाओं का भी भ्रमण किया। पुस्तकालय का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य को साफ-सफाई के निर्देश दिए।

जनप्रतिनिधियों से मिले, ज्ञापन भी लिया
विद्यालय परिसर में मौजूद भाजपा और हियुवा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ ही क्षेत्र के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सीएम ने कुशलक्षेम पूछा। दर्जनों लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर समस्याओं का संज्ञान दिलाया और निदान की मांग की। मुख्यंमंत्री ने निस्तारण का आश्वासन पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स
सीएम महज 30 मिनट पीपीगंज क्षेत्र में रुके, लेकिन उनके दौरे के लिए सुबह से ही कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। एसपी नार्थ गणेश साहा की अगुवाई में सीओ चारु निगम, आशुतोष कुमार मुस्तैद रहे। जब सीएम सुरक्षा घेरा तोड़कर भीड़ को आशीर्वाद देने लगे तो अफसर बेचैन नजर आए।

भगवामय हुआ पीपीगंज
सीएम के स्वागत में क्षेत्र भगवामय हो गया। हिंदू युवा वाहिनी के जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने करीब दो किलोमीटर तक की सड़क को भगवा रंग के गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया था। जगह-जगह लोगों ने भगवा स्वागत द्वार भी बनवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें