फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में एक दिन पहले ही दिखा मकर संक्रांति जैसा नजारा

Sun, 14 Jan 2018 10:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में मकरसंक्रांति का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा, लेकिन रविवार से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। हजारों की संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई और प्रसाद लिया।
विज्ञापन


रविवार को भोर से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। कड़ाके की ठंड के कारण सुबह भीड़ कम थी लेकिन दोपहर एक बजे तक श्रद्धालुओं की काफी संख्या बढ़ गई। इस दौरान सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी और मंदिर के स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली । लाउड स्पीकर के जरिए व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए जाते रहे।

मेले में भी भीड़
खिचड़ी मेले में भी रविवार को हजारों की संख्या में लोग जुटे। ज्यादातर दुकानों पर भीड़ रही। बच्चों ने खेलकूद का आनंद उठाया। बड़ी संख्या में लोगों ने झूले का आनंद लिया। खानपान की दुकानों भी गुलजार रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें