गोरखपुर।
मानक विहीन अनुदानित मदरसों पर शासन ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। प्रदेश में इस तरह के मदरसों पर कार्रवाई की गई है। इसमें गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात मदरसे भी शामिल हैं।
शासन की ओर से की गई इस कार्रवाई में मदरसों के भवन को आधार बनाया गया है। इन अनुदानित मदरसों का अनुदान रोक दिया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस सूची में खलीलाबाद के शनिचरा बाजार स्थित मदरसा, सिद्धार्थनगर का भदोखर मदरसा समेत देवरिया के एक और कुशीनगर के चार मदरसों का नाम शामिल हैं। हालांकि, शासन की ओर से इन मदरसों के छात्रों का हित भी ध्यान में रखने का आश्वासन दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन मदरसों को एक मौका भी दिया जा सकता है। अगर इस मौके के दौरान इन मदरसों ने भवन को मानक अनुरूप तैयार करा दिया तो इन्हें अनुदान मिलने लगेगा।