फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मासूम बच्ची समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उनवल।
पुलिस चौकी के समीप बेकाबू ट्रक की चपेट में आने ने मासूम बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचीं सीओ ने मोर्चा संभाला। करीब एक घंटे तक सड़क पर हंगामा होता रहा। पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

खजनी इलाके के बभना गांव निवासी राकेश कन्नौजिया, 18 माह की सोनाक्षी को लेने बांसगांव के भीयाव ससुराल गए थे। उनके साथ गांव के रामप्रताप (40) भी थे। गुरुवार की सुबह तीनों लोग गांव लौट रहे थे। खजनी इलाके के उनवल पुलिस चौकी के समीप सीमेंट लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सोनाक्षी और रामप्रताप कन्नौजिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने शव सड़क पर रखकर खजनी-बांसगाव मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक प्रदर्शन होता रहा। मौके पर सीओ खजनी समीक्षा यादव, एसओ नासिर हुसैन, एसओ हरपुर बुदहट जेके सिंह, एसओ सिकरीगंज फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह शव को कब्जे में लिया। ट्रक चालक की पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया। घर वालों के मुताबिक बच्ची मां के साथ ननिहाल में गई थी। मृतक रामप्रताप की छह बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी तय हो चुकी है। वह कपड़ा प्रेस करने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें