फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरथ बसों के टिकट रिकार्ड में हेरफेर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। रोडवेज की जनरथ बसों के ऑनलाइन और ईटीएम टिकटों के रिकॉर्ड में अंतर पाया गया है। गड़बड़ी के पीछे बड़ा खेल होने की आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले में विभागीय जांच शुरू हो गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद गड़बड़झाले का पता चलेगा।
विज्ञापन

जनरथ के अलावा अन्य एसी बसों में ऑनलाइन टिकट बुक कराने की भी व्यवस्था है। बस चलने से पहले कंडक्टर को ऑनलाइन बुक हुए टिकटों की सूची दी जाती है। बाकी सीटों का टिकट कंडक्टर अपने पास मौजूद ईटीएम से बनाता है। ऑनलाइन टिकट और ईटीएम से बने टिकटों का रिकॉर्ड कंडक्टर को यात्रा खत्म करने के बाद विभाग में जमा करना होता है। पिछले दिनों ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाली कंपनी की तरफ से इस बात की शिकायत की गई थी। राप्तीनगर डिपो के एक कंडक्टर की तरफ से दी गई रिपोर्ट में ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग और उनके रिकॉर्ड में अंतर पाया गया। यह अंतर क्यों और कैसे आ रहा है, इसके पीछे कोई चूक है या खेल। इसकी जांच बैठा दी गई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि टिकटों के रिकॉर्ड में अंतर की कुछ शिकायतें मिली हैं, जांच चल रही है। रिपोर्ट आने पर ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें