फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोकी मंत्री की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। सत्ता संभालने के बाद भाजपा के नेता व पदाधिकारी अपने ही कार्यकर्ताओं से दूर होने लगे हैं। इससे निराश कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब सामने भी आने लगा है। शुक्रवार को कुशीनगर आए सिंचाई मंत्री ने जब कार्यकर्ताओं से मिलने में अरुचि दिखाई तो नाराज कार्यकर्ता उनकी गाड़ी को घेरकर खड़े हो गए। मजबूरन मंत्री को गाड़ी से उतरकर वापस होटल की लॉबी में जाकर कार्यकर्ताओं की बात सुननी पड़ी। कार्यकर्ताओं ने मंत्री से जिले के वरिष्ठ अफसरों की शिकायत करते हुए इसे भविष्य के लिए खतरा बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह तथा बाढ़ मंत्री स्वाती सिंह कुशीनगर जिले में थे। बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वे करने के बाद मंत्री कुशीनगर के एक होटल में पहुंचे और अफसरों के साथ मीटिंग के अलावा पत्रकारों से बातचीत भी की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम गोंड़ की अगुवाई में कई कार्यकर्ताओं ने मंत्री से मिलने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें थोड़ी देर बाद आने को कहा गया। दिन के करीब तीन बजे पत्रकारों से बातचीत के बाद वापस लखनऊ जाने के लिए मंत्री धर्मपाल सिंह होटल के बाहर अपने वाहन में बैठ गए। मंत्री के बुलावे का इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकर्ता यह देखकर उग्र हो गए और गाड़ी के आगे खड़े होकर मंत्री को अपनी बात सुनने के लिए कहने लगे। कार्यकर्ताओं की नाराजगी देख मंत्री गाड़ी से बाहर निकले और उन्हें शांत करते हुए वापस होटल के लॉबी में गए। वहां राधेश्याम गोंड समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने कई वरिष्ठ अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए शिकायतों की झड़ी लगा दी। कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप था कि प्रशासनिक अफसर कार्यकर्ताओं की तो क्या, विधायकों तक की बात भी नहीं सुन रहे हैं। मंत्री ने सबकी शिकायतें तो सुनीं, लेकिन अफसरों को कोई निर्देश या कार्यकर्ताओं को कोई आश्वासन देने की बजाय फिर उठकर चल दिए। इससे कार्यकर्ताओं में गहरी निराशा थी।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नीतिश यादव, जिला महामंत्री अमित पांडेय, डॉक्टर टीएन राव, सतीश चंद्र शर्मा, डॉक्टर छेदी शर्मा, अंबरीष चौबे, मनोज पांडेय, अजय शर्मा, राकेश तिवारी, रजनीश त्रिपाठी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें