फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ततत

विज्ञापन
विज्ञापन
दसिया के चार घरों से जेवर, नकदी चोरी
विज्ञापन

छह माह पहले गांव में हो चुकी 12 लाख की चोरी

अमर उजाला ब्यूरो
मानिकचन्द (बस्ती)। रुधौली थाने के दसिया और उसी गांव के पुरवा धोबहा के चार घरों में मंगलवार की रात चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के सामान उठा ले गए। रविवार की रात रौना कला और सोमवार की रात वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बसडिलिया के कई घरों को निशाना बनाने के बाद चोरों ने लगातार तीसरे दिन चोरी की घटना को अंजाम दिया।
मंगलवार की रात धोबहा निवासी याकूब मोहम्मद के घर में पीछे से छत पर पहुंचे चोर सीढ़ी के रास्ते घर में पहुंचे। एक कमरे का ताला तोड़कर आलमारी एवं बक्से से दो अंगूठी, पाजेब, हार, टीका, मंगल सूत्र चुरा ले गए। उसी पुरवे के राम जुगन चौधरी के घर में ताला काटकर बक्से में रखी झुमकी, पाजेब, मंगलसूत्र, मारवाड़ी नथुनी, कील व एक हजार रुपये नकद ले गए। परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दसिया बड़े पुरवा निवासी टेंपो चालक महेन्द्र सिंह के यहां छत के रास्ते आंगन में उतरे चोरों ने उनके कमरे को बाहर से बंद कर दिया। सटे हुए कमरे का ताला तोड़कर सूटकेस में रखे 50 हजार रुपये नकद के अलावा कान की बाली लेकर चलते बने। छत के रास्ते ही निकलकर पड़ोस के नन्देश्वर सिंह के घर में भी सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर एक कमरे में रखी संदूक व ब्रीफकेस उठाकर छत पर ले गए। जहां चेन, नाक की कील, एक सोने की अंगूठी निकाल ले गए। नन्देश्वर सिंह के अनुसार छत पर हुई खटपट से नींद खुली। उधर, वाल्टरगंज के बसडिलिया में सोमवार रात हुई चोरी की घटना की जांच करने फोरेंसिक टीम पहुंची। डाग स्क्वॉड के साथ थानाध्यक्ष ने भी निरीक्षण किया। वहां के चार घरों से चोर लाखों रुपये व जेवर, नकदी ले गए थे। डाग स्क्वॉड प्रभारी नजरुल हसन व फोरेंसिक टीम प्रभारी मंजीत कुमार एवं दिलीप कुमार ने काटे हुए ताले की कुंडी, कमरे एवं छत पर जांच कर नमूने लिए। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार शाही ने ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें