फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Fri, 08 Mar 2019 01:38 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
पुलिस ने लाठीचार्ज किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। यह सिलसिला करीब एक घंटे तक चला। बगैर अनुमति जुलूस निकालने की कोशिश में पुलिस से नेता और कार्यकर्ता भिड़ गए। कहासुनी और गालीगलौज हुई। पार्टी इसके विरोध में शुक्रवार से धरना-प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन चल रहा था, फिर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया। सांसद के साथ महिलाओं को पीटा गया। यह निंदनीय है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी हार मिलेगी। लाठीचार्ज का जवाब जनता वोट से देगी। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए हैं। किसी का हाथ तो किसी का पैर टूटा है। शुक्रवार से धरना-प्रदर्शन करके विरोध जताया जाएगा। लाठीचार्ज सरकार के इशारे पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें