गोरखपुर। त्योहार में होने वाली भीड़ के मद्देनजर रेल प्रशासन ने चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन (04924/04923) का संचालन 18 अक्तूबर से 16 नवंबर के बीच पांच फेरों के लिए करने का निर्णय लिया है।
(04924) चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 18 एवं 25 अक्तूबर तथा 1, 8 एवं 15 नवंबर को चंडीगढ़ से रात 11:15 बजे चलकर दूसरे दिन अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा, बस्ती से छूटकर गोरखपुर शाम 5:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (04923) गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन 19 एवं 26 अक्टूबर 2, 9 एवं 16 नवंबर को गोरखपुर से रात 10:10 बजे चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 2:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
ट्रेन में एसएलआर के दो, साधारण श्रेणी के पांच, शयनयान श्रेणी के नौ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के दो कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।