फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री, करेंगे भव्य किसान मेला का उद्घाटन

Sat, 02 Mar 2019 12:09 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला/गाोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की देर रात गोरखपुर आए। गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ की, फिर मंडल और जिला स्तरीय अधिकारियों ने विकास कार्यों की जानकारी ली। कहा कि जो विकास परियोजनाएं पूरी हो गई हैं, उनका लोकार्पण करा लिया जाए। नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी कराया जाना चाहिए। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह भी देर रात गोरखपुर पहुंच गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह शनिवार को सुबह 10.20 बजे पीपीगंज में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के साथ ही भव्य किसान मेला का उद्घाटन करेंगे। पीपीगंज में ही कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक फतेहबहादुर सिंह और जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की मौजूदगी में चौकमाफी के पास भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शहर विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री को हिस्सा लेना है। दोपहर 12.30 बजे मुख्यमंत्री मोतिहारी बिहार जाएंगे। अपराह्न 4.30 बजे मुख्यमंत्री गोरखपुर आएंगे, फिर शाम पांच बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें