गोरखपुर। बिजली निगम की तरफ से सौभाग्य योजना के तहत गोरखपुर मंडल के 108 गांवों में मेगा कैंप लगाकर 5176 कनेक्शन दिए गए। शनिवार को कैंप में पांच हजार से अधिक घरों को रोशन किया गया। कनेक्शन देने वाले उपभोक्ताओं को सर्विस केबल, मीटर, स्विच बोर्ड और एलईडी बल्ब भी मुफ्त दिए गए। जिले के 57 गांवों में शिविर के दौरान 1983 कनेक्शन दिए गए।
मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल और सौभाग्य योजना के नोेडल अधिकारी एसई ग्रामीण एके श्रीवास्तव ग्रामीण इलाकों में लगे कैंप का घूम कर जरूरी निर्देश दिए। सभी लाभार्थियों को मुफ्त में कनेक्शन बांटे गए। बीते दिनों तकनीकी निदेशक अंशुल अग्रवाल ने कैंप में 10 हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया था। उसके सापेक्ष महज 50 फीसदी ही कनेक्शन जारी हो सके। नोडल अधिकारी ने बताया कि शिविर में जारी कनेक्शन जोड़ने के लिए शट डाउन की जरूरत होती है। ऐसे में हो सकता है कि सभी कनेक्शन नहीं जोड़े जा सके हो। जो नहीं जोड़े गए होंगे, वे रविवार से लेकर सोमवार तक जोड़े जाएंगे।