फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए बैलेट पेपर से हो चुनाव: नरेश उतम

Wed, 13 Jun 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
तारामंडल के सत्यम लान में सपा का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।
विज्ञापन
गोरखपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का कहना है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाना जरूरी है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशियों के सभी 80 सीटों जीतने का दावा भी किया।
विज्ञापन


नरेश उत्तम मंगलवार को तारामंडल रोड स्थित एक मैरेज लॉन में सपा के बूथ स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले चार साल से जुमलेबाजी कर रही है। वहीं, 14 महीनों से यूपी में भाजपा की सरकार है लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं दिख रहा है। इसका जवाब यूपी की जनता गठबंधन को लोकसभा की सभी सीटें जिताकर देगी। गोरखपुर, फूलपुर, कैराना और नूरपुर में भाजपा प्रत्याशियों की हार से तय हो गया है कि क्षेत्रीय दल भाजपा को रोकने की ताकत रखते हैं।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, खराब शिक्षा और खराब स्वास्थ्य व्यवस्था, भ्रष्टाचार, दिन प्रतिदिन बढ़ती आपराधिक घटनाओं से जनता त्रस्त है। प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। बुंदेलखंड के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। गन्ना किसानों का 12 हजार करोड़ रुपये बकाया है। कर्जमाफी में भी किसानों के साथ धोखा हुआ है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की आक्सीजन की कमी से मौतें हुईं। सरकार के मंत्री अफ सोस जाहिर करने के बजाए बयान देते रहे कि अगस्त में बच्चे मरते ही हैं।
विज्ञापन

एमएलसी संतोष यादव सनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि असल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने की ताकत भाजपा के पास है। सांसद प्रवीण यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। उसके पहले उत्तर प्रदेश में एक-एक कर चार उप चुनाव भाजपा हार चुकी है। जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद गोरखपुर में पार्टी नेताओं पर पुलिसिया उत्पीड़न बढ़ गया है लेकिन समाजवादी संघर्ष करना जानते हैं।

बड़ी संख्या में जुटे सपा नेता व कार्यकर्ता

आयोजन के दौरान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, जवाहर लाल मौर्य, रमाशंकर विद्यार्थी, पन्नेलाल पहलवान, चंद्रबली यादव, अवधेश यादव, रजनीश यादव, पूर्व विधायक राजमती निषाद, पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद, पूर्व विधायक शारदा देवी, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, मनुरोजन यादव, अमरेंद्र निषाद, प्रदेश सचिव कुंवर प्रताप सिंह, किसान सिंह, रामलखन पासवान, अशोक यादव, पंकज शाही, सिंहासन यादव, राजमन यादव, श्याम देव निषाद, विश्वनाथ विश्वकर्मा, नगीना साहनी, राजकुमारी देवी, संजय पहलवान, कीर्तिनिधि पांडेय, राघवेंद्र तिवारी राजू, विश्वजीत त्रिपाठी, भागीरथी निषाद समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांत्वना देने डक्कू के घर गए प्रदेश अध्यक्ष

गोरखपुर। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश अध्यक्ष ने पार्टी के नेता जफर अमीन डक्कू के घर जाकर उन्हें सांत्वना दी। डक्कू के पुत्र का पिछले दिनों निधन हो गया था। इसके अलावा वह सपा नेत्री बिंदा देवी के घर भी हए। बिंदा देवी के पुत्र का भी पिछले दिनों ट्रेन हादसे में निधन हो गया था। सपा नेता कीर्तिनिधि पांडेय के निवास पर जाकर उनके पिता का हालचाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें