फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहुओं ने भिक्षाटन करके जताया विरोध

Sun, 03 Jun 2018 01:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
आशा बहुओं ने भिक्षाटन किया।
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रोत्साहन राशि की जगह मानदेय या वेतन देने की मांग करते हुए आशा बहुओं ने शनिवार को भिक्षाटन किया। जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए उन्होंने ऐसा किया। आल इंडिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण सेवा के बैनर तले आशा बहुएं 25 मई से आंदोलित हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर कार्य बहिष्कार और धरना के बाद शुक्रवार से उन्होंने जिला मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आशा बहुएं राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा यादव के नेतृत्व में नगर निगम पार्क में जुटीं। यहां से एक साथ वह नगर निगम गेट से बाहर सड़क पर पहुंचीं। इसके बाद आशा बहुओं ने भिक्षाटन करके अपनी मांग के प्रति जनसमर्थन जुटाया। प्रदर्शन में सैकड़ों आशा बहुओं ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष नीता पांडेय, किरन शुक्ला, पुष्पा राय, किरन साहनी, रंभा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें