फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिन गोरखपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री

Sun, 29 Apr 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार से तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। वह कुशीनगर भी जाएंगे। एक मई को गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाएंगे, फिर लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को दोपहर 12:55 बजे गोरखपुर आ जाएंगे। उनका हेलीकॉप्टर एमपी पॉलिटेक्निक में उतरेगा। वहां से मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। दोपहर दो बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां पर गोरखपुर मंडल के 678 बेटियों के सामूहिक विवाह में हिस्सा लेंगे। सबको आशीर्वाद भी देंगे। विश्वविद्यालय परिसर में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

करीब एक घंटे के इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3.15 बजे जंगल रामगढ़ में एसबीआई की ओर से आयोजित ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुुंचेंगे। वह 4.15 बजे जीडीए सभागार जाएंगे, जहां कानून व्यवस्था के साथ ही साथ पिछले एक साल का काम-काज जांचेंगे। तीन घंटे तक चलने वाली इस बैठक के लिए पुलिस और प्रशासन के अफसर पिछले एक सप्ताह से तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


7.15 बजे से 8.15 तक दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर मंदिर रवाना हो जाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह मंदिर में ही फरियाद सुनने के बाद 12 बजे से महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करेंगे। तीन बजे बजे से रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर 4.30 से 5.30 बजे तक सर्कि ट हाउस में बैठक करेंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर मंदिर लौट जाएंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री का कुशीनगर जाने का भी कार्यक्रम है। तीसरे दिन एक मई को जनता दर्शन के बाद 12.15 से 12.45 तक निर्माणाधीन एम्स का निरीक्षण करेंगे और उसके बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें